कोहिनूर हीरा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आदित्य चौधरी (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:06, 7 अप्रैल 2010 का अवतरण (Text replace - "ई0" to "ई॰")
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

कोहिनूर हीरा / Kohinur Diamond

  • यह भारत का एक प्रसिद्ध हीरा है।
  • 14वीं शताब्दी से पहले का इसका कोई विवरण ज्ञात नहीं है। यद्यपि बाबर के साथ भी इसका नाम जुड़ता है, पर निश्चित प्रमाण यह है कि यह औरंगज़ेब के पास था।
  • 1739 ई॰ में दिल्ली की लूट के समय नादिरशाह कोहिनूर को भी लूटकर ले गया।
  • उसकी मृत्यु के बाद यह काबुल के एक अमीर के पास रहा जिससे 1813 ई॰ पंजाब के महाराजा रणजीतसिंह को मिल गया।
  • 1849 ई॰ में महाराजा रणजीतसिंह की मृत्यु के बाद जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने पंजाब पर अधिकार किया तो कोहिनूर को लंदन ले जाकर तत्कालीन महारानी विक्टोरिया को भेंट कर दिया। *आजकल यह लंदन के एक किले में सुरक्षित है।