भीष्म साहनी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
प्रिया (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:48, 4 मार्च 2011 का अवतरण ('जन्म 8 अगस्त सन 1985 ई. में रावल पिण्डी में हुआ। आपकी प्र...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

जन्म 8 अगस्त सन 1985 ई. में रावल पिण्डी में हुआ। आपकी प्रारम्भिक शिक्षा घर पर ही हिन्दी व संस्कृत में हुई। स्कूल में उर्दू व अंग्रेज़ी की शिक्षा प्राप्त करने के बाद गवर्नमेंट कालेज लाहौर से अंग्रेज़ी साहित्य में पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान समय में प्रगतिशील कथाकारों में साहनी जी का प्रमुख स्थान है। बँटवारे से पूर्व साहनी जी ने व्यापार किया और इसके साथ वे अध्यापन का भी काम करते रहे। तदनन्तर पत्रकारिता एवं इप्टा नामक मण्डली में अभिनय का कार्य किया। फ़िल्म जगत में भाग्य आजमाने के लिए आप बम्बई गये, जहाँ काम न मिलने के कारण बेकारी का जीवन व्यजीत करना पड़ा। वापस आकर पुन: अम्बाला के एक कालेज में अध्यापन (खालसा कालेज अमृतसर में) के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में स्थायी रूप से। इस बीच आपने लगभग सात वर्ष विदेशी भाषा प्रकाशन गृह मास्को में आनुवादक के रूप में बिताये। क़रीब ढाई वर्ष 'नई कहानियाँ' का सम्पादन किया। साथ ही प्रगतिशील लेखक संघ तथा अफ़्रो एशियाई लेखक संघ से सम्बद्ध रहे। 'तमस' नामक कृति पर साहित्य अकादमी ने आपको सम्मानित किया है। कृतियाँ- भाग्य रेखा, पहला पाठ, भटकती राख, पटरियाँ, 'वाड यू' शोभायात्रा, निशाचर (कहानी संग्रह) झरोखे, कड़ियाँ तमस, वसन्ती (उपन्यास), हानुस, कबिरा खड़ा बाज़ार में, माधवी (नाटक), गुलेल का खेल (बालोपयोगी कहानियाँ)।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ