प्रभाकरवर्धन
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
- प्रभाकरवर्धन थानेश्वर का राजा था, जो पुष्यभूतिवंश का था और छठी शताब्दी के अंत में राज्य करता था।
- उसकी माता गुप्तवंश की राजकुमारी महासेनगुप्त नामक थी।
- उसने अपने पड़ोसी राज्यों, मालवों, उत्तर-पश्चिमी पंजाब के हूणों तथा गुर्जरों के साथ युद्ध करके काफ़ी प्रतिष्ठा प्राप्त की।
- उसने अपनी पुत्री राज्यश्री का विवाह कन्नौज के मौखरि राजा ग्रहवर्मा से कर दिया।
- प्रभाकरवर्धन की मृत्यु 604 ई. में हुई।
- उसके बाद उसका सबसे बड़ा पुत्र राज्यवर्धन उत्तराधिकारी बना।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ