अब्दुल रहमान अंतुले
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
अब्दुल रहमान अंतुले का जन्म 9 फरवरी 1929 को हुआ था। इनके पिता का नाम श्री अब्दुल गफूर था।
शिक्षा
अब्दुल रहमान अंतुले की शिक्षा बी. ए. (आनर्स), और बार-एट-लॉ थी।
विवाह
अब्दुल रहमान अंतुले का विवाह नरगिस से हुआ था।
संतान
अब्दुल रहमान अंतुले के एक पुत्र और तीन पुत्री है।
चुनाव क्षेत्र
अब्दुल रहमान अंतुले का चुनाव क्षेत्र महाराष्ट्र-कोलाबा था।
पार्टी
अब्दुल रहमान अंतुले भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस पार्टी के सदस्य थे।
सदस्य
अब्दुल रहमान अंतुले नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं लोकसभा के सदस्य रहे।
- महाराष्ट्र विधान सभा, 1962-1976 और 1980-1989;
- राज्य मंत्री, विधि और न्यायपालिका, महाराष्ट्र, 1969-1976;
- कैबिनेट मंत्री, विधि और न्यायपालिका, भवन, संचार, महाराष्ट्र, 1969-1976;
- मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र, जून 1980-जनवरी 1982;
- राज्य सभा, 1976;
- केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, जून 1995-मई 1996;
- फरवरी-मई, 1996 के दौरान जल संसाधन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार।