सूरज कुंड मेरठ
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
- मेरठ में स्थित सूरज कुण्ड एक बड़ा कुण्ड है जिसमें कुछ समय पहले तक स्थायी रूप से पानी रहा करता था, किन्तु अब यह सूख गया है। *सूरज कुण्ड के चारो ओर मेरठ के कुछ अति महत्वपूर्ण तथा प्रचीन मंदिर स्थित हैं।
- इनमें कुछ मंदिर नागरी शैली के हैं तथा कुछ मंदिर मराठा शैली के हैं।
- इन सब मंदिरों तथा उनके आस पास स्थित समाधियों पर अभिलेख भी मिलते हैं जो इस क्षेत्र के स्वर्णिम इतिहास के गवाह हैं।
- इन मंदिरों में कुछ ऐसे भी स्थान हैं जो खुद में विशिष्ट हैं, जैसे - प्राचीन सती मंदिर और कुबेर मंदिर आदि।
- यहां मेरठ का अति प्राचीन गुरूद्वारा भी स्थित है। यहां एक महत्वपूर्ण समाधि हिन्दी की खड़ी बोली के आरम्भिक लेखक 'पं. गौरी दत्त' की है ।
|
|
|
|
|