ईब नदी
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:45, 30 मार्च 2011 का अवतरण (Text replace - "किमी." to "किलोमीटर")
- यह महानदी की सहायक नदी है।
- इसका उदगम स्थल जशपुर ज़िले के बगीचा तहसील में पाण्डराघाट में रानीझूला नामक स्थल से हुआ है।
- यह नदी उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर जशपुर ज़िले में बहती हुई महानदी में जाकर मिल जाती है।
- इसकी प्रदेश में कुल लम्बाई 87 किमी0 है।
- बगीचा से कुछ ही दूरी पर 'रानी का झूला' एक ऊँची पहाड़ी पर 'ईब नदी' का उदगम स्थल है।
- छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में बहने वाली लगभग 202 किलोमीटर लम्बी ईब नदी महानदी की सहायक नदी है।
- ईब नदी अपनी रेत में पाये जाने वाले प्राकृतिक स्वर्णकणों के लिए भी काफ़ी प्रसिद्ध है।
- यहाँ सोनझरिया इस कार्य में लगे रहते हैं।
|
|
|
|
|