बेसनगर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
बेसनगर पूर्वी मालवा स्थित प्राचीन नगर विदिशा का आधुनिक नाम है। शुंग राजाओं के शासनकाल में इस नगर का बहुत ही महत्त्व था।
- शुंग राजाओं के शासन के बाद भी अनेक वर्षों तक बेसनगर स्थानीय शासकों की राजधानी बना रहा था।
- यहाँ के शासकों ने भारत की पश्चिमोत्तर सीमा पर स्थित यवन (यूनानी) शासकों के साथ राजनीतिक सम्बन्ध बना रखे थे।
- बेसनगर में भगवान वासुदेव के सम्मान में तक्षशिला के राजा एंटिआल्किडस के राजदूत हेलियोडोरस ने लगभग 135 ई. पू. में एक गरुड़ध्वज स्थापित कराया गया था।
इन्हें भी देखें: विदिशा
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
भारतीय इतिहास कोश |लेखक: सच्चिदानन्द भट्टाचार्य |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 295 |