ऋग्वैदिक कालीन महत्त्वपूर्ण शब्द

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:31, 26 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('ऋग्वैदिक कालीन कुछ महत्त्वपूर्ण शब्द इस...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

ऋग्वैदिक कालीन कुछ महत्त्वपूर्ण शब्द इस प्रकार हैं-

  • उर्वरा- जुते हुए खेत को कहा जाता था।
  • खिल्य- पशु चारण योग्य भूमि या चारागाह।
  • सीर- हल को कहा जाता था।
  • सृणि- पक कर तैयार फसल को काटने का यंत्र हासिया
  • दात्र- हासिया
  • पर्श- कटी फसल के गढ्ढे (बोझ)
  • खल- खलिहान
  • खनित्रिमा- खोदने से उत्पन्न यह सिंचाई के लिए व्यवहार में लाये जाने वाले जलाशय का द्योतक है।
  • कुल्या- बड़ी नाली या नहर
  • स्थिव- अन्नादि का एक सूखा नाप जो लगभग 32 ली के बराबर होता था।
  • लांगल- शब्द का प्रयोग हल के लिए हुआ है।
  • बृक- शब्द का प्रयोग बैल के लिए प्रयुक्त हुआ है।
  • करीष- शब्द का प्रयोग गोबर की खाद के लिए होता था।
  • अवत- शब्द का प्रयोग कूपों के लिए होता था।
  • सीता- शब्द का प्रयोग हल से बनी नालियों के लिए होता था।
  • ऊस्दर- शब्द का प्रयोग अनाज नापने वाले पात्र के लिए होता था।
  • कीनांश- शब्द का हलवाले के लिए प्रयोग किया जाता है
  • पर्जन्य- शब्द बादल के लिए प्रयोग किया गया है।



टीका टिप्पणी और संदर्भ