एकलिंगजी उदयपुर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
- उदयपुर में एकलिंगजी (23 किलोमीटर उत्तर) मंदिर परिसर कैलाशपुरी गांव में स्थित है।
- एकलिंगजी को शिव का ही एक रुप माना जाता है।
- ऐसा माना जाता है कि एकलिंगजी ही मेवाड़ के शासक हैं।
- राजा तो उनके प्रतिनिधि के रुप में यहाँ शासन करता था।
- इस मंदिर का निर्माण बप्पा रावल ने 8वीं शताब्दी में करवाया था।
- बाद में यह मंदिर टूटा और पुन:बना था।
- वर्तमान मंदिर का निर्माण महाराणा रायमल ने 15वीं शताब्दी में करवाया था।
- इस परिसर में कुल 108 मंदिर हैं।
- मुख्य मंदिर में एकलिंगजी की चार सिरों वाली मूर्त्ति स्थापित है।
- उदयपुर से यहाँ जाने के लिए बसें मिलती हैं।