कालीघाट काली मंदिर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
- पश्चिम बंगाल के शहर कोलकाता का यह एक पर्यटन स्थल है।
- कोलकाता के कालीघाट में देवी काली का प्रसिद्ध मंदिर है।
- काली मंदिर में देवी काली के प्रचंड रुप की प्रतिमा स्थापित है।
- इस प्रतिमा में देवी काली भगवान शिव के छाती पर पैर रखी हुई हैं।
- उनके गले में नरमुण्डों की माला है।
- उनके हाथ में कुल्हाड़ी तथा कुछ नरमुण्ड है।
- उनके कमर में भी कुछ नरमुण्ड बंधा हुआ है।
- उनकी जीभ निकली हुई है।
- उनके जीभ से रक्त की कुछ बूंदें भी टपक रही है।