नोबेल पुरस्कार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:17, 17 जुलाई 2010 का अवतरण ('*विश्व के सर्वोच्च तथा सर्वाधिक पुरस्कार राशि वाले ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
  • विश्व के सर्वोच्च तथा सर्वाधिक पुरस्कार राशि वाले इस अंतरार्ष्ट्रीय पुरस्कार को उसके संस्थापक स्वीडिश रसायनशास्त्री तथा उद्योगपति अल्फ्रेड नोबेल (1833-86) की चिर-स्मृति में प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्य तिथि 10 दिसंबर को प्रदान किया जाता है।
  • भौतिक शास्त्र, रसायनशास्त्र, शारीरिक क्रिया विज्ञान एवं चिकित्सा विज्ञान, साहित्य तथा विश्व-शान्ति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।
  • पुरस्कार वितरण 1901 से प्रारंभ किया गया था। 1969 से यह पुरस्कार अर्थशास्त्र क्षेत्र में भी दिया जाने लगा।
  • इस पुरस्कार में पदक, नोबेल प्रशस्ति-पत्र तथा 90 लाख स्वीडिश क्रोनर (लगभग 9,40,000 अमेरिकी डॉलर) राशि प्रदान की जाती है।

नोबेल पुरस्कार प्राप्त भारतीय