सफ़दर जंग
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
सफ़दर जंग अवध के प्रथम नवाब सआदत ख़ाँ की बहिन का पुत्र था। वह अपने मामा की मृत्यु के उपरांत अवध का नवाब बना था।
- नवाब बनने के बाद मुग़ल सम्राट ने सफ़दर जंग को वज़ीर नियुक्त किया था, किंतु मराठों की सहायता से गाजीउद्दीन ने उसे अपदस्थ कर दिया।
- सफ़दर जंग अवध लौट आया फिर भी गाजीउद्दीन की शत्रुता ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
- वर्ष 1753 ई. में गाजीउद्दीन ने उसे पुन: परास्त किया और अगले ही वर्ष सफ़दर जंग की मृत्यु हो गई।
|
|
|
|
|