रामेश्वर ठाकुर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रामेश्वर ठाकुर (अंग्रेज़ी: Rameshwar Thakur ; जन्म- 28 जुलाई, 1927, गोड्डा ज़िला, झारखण्ड) 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। इन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। रामेश्वर ठाकुर भारत के कई राज्यों में राज्यपाल के पद पर भी रह चुके हैं। आप वर्ष 2004 से 2006 तक उड़ीसा, 2006 से 2007 तक आंध्र प्रदेश, 2007 से 2009 तक कर्नाटक और 2009 से 2011 तक मध्य प्रदेश राज्य के राज्यपाल रहे। रामेश्वर ठाकुर शिक्षा के उत्थान, समाज सेवा और ग्रामीण विकास जैसे कार्यों नें सदैव संलग्न रहे। आदिवासियों, हरिजनों और अन्य सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के कल्याणार्थ भी इन्होंने काफ़ी कार्य किया।
|
|
|
|
|