सुमित्रा सिंह
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
सुमित्रा सिंह (अंग्रेज़ी: Sumitra Singh ; जन्म- 3 मई, 1930) राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञों में से एक हैं। वे राजस्थान विधान सभा की प्रथम महिला अध्यक्षा हैं।
- सुमित्रा सिंह 'भारतीय जनता पार्टी की प्रसिद्ध महिला नेत्री हैं।
- वर्ष 1957 में वे पिलानी से 'अखिल भारतीय कांग्रेस' के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनी थीं।
- सन 1962 से लगातार चार बार झुंझुनू से चुनाव जीतकर वे विधानसभा पहुंची।
- वर्ष 1985 में सुमित्रा सिंह 'इंडियन नेशनल लोकदल', सन 1990 में जनता दल प्रत्याशी के रूप में तथा वर्ष 1998 में निर्दलीय एवं वर्ष 2003 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर झुंझुनू से विधायक बनकर अब तक नौ बार विधायक बनने का गौरव हासिल कर चुकी हैं।
- सुमित्रा सिंह 2004 में 12वीं विधानसभा की अध्यक्षा बनी थीं।
|
|
|
|
|