कंडासामी कुप्पुसामी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

कंडासामी कुप्पुसामी (अंग्रेज़ी: Kandasamy Kuppusamy) भारतीय मूल के तमिल विद्वान एवं लेखक थे। वह दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के बीच भारतीय समुदाय व तमिल संस्कृति में शिक्षा पर एक सफल लेखक भी थे।

संक्षिप्त परिचय

कुप्पुसामी ने एक अध्यापक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की और उस काल में भारतीय शिक्षा विभाग में स्कूलों के प्रथम निरीक्षक बने जब व्यवस्था में रंगभेद नीति मौजूद थी। कुप्पुसामी साउथ अफ्रीकन-तमिल फेडरेशन के संस्थापक सदस्य थे और सबसे अधिक समय तक इसके सदस्य रहे।

पुस्तकें

  • 'ए शार्ट हिस्टरी आफ इंडियन एजुकेशन'
  • 'रिलिजन, कस्टम्स एंड प्रैक्टिसेस आफ साउथ अफ्रीकन इंडियन्स'
  • 'दि थ्री पिलर्स आफ तमिल'

निधन

दक्षिण अफ्रीका की सरकार को माध्यमिक स्कूलों में भाषा के तौर पर तमिल पढ़ाने के लिए राजी करने में अहम भूमिका निभाने वाले कंडासामी कुप्पुसामी का 14 मई, 2016 शनिवार को 103 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख