अहमद पटेल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:48, 25 नवम्बर 2020 का अवतरण (''''अहमदभाई मोहम्मदभाई पटेल''' (अंग्रेज़ी: ''Ahmedbhai Mohammedbhai Pat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

अहमदभाई मोहम्मदभाई पटेल (अंग्रेज़ी: Ahmedbhai Mohammedbhai Patel, जन्म- 21 अगस्त, 1949; मृत्यु- 25 नवंबर, 2020) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह 2001 से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे। 2004 और 2009 में हुए स्थानीय चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन का श्रेय भी काफी हद तक अहमद पटेल ही दिया जाता है। अहमद पटेल कांग्रेस में हमेशा संगठन के आदमी माने गए। वे पहली बार चर्चा में तब आए थे, जब 1985 में राजीव गांधी ने उन्हें ऑस्कर फर्नांडीस और अरुण सिंह के साथ अपना संसदीय सचिव बनाया था। तब इन तीनों को अनौपचारिक चर्चाओं में 'अमर-अकबर-एंथनी' गैंग कहा जाता था। अहमद पटेल के दोस्त, विरोधी और सहकर्मी उन्हें 'अहमद भाई' कहकर पुकारते रहे, लेकिन वे हमेशा सत्ता और प्रचार से खुद को दूर रखना ही पसंद करते थे। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और संभवतः प्रणब मुखर्जी के बाद यूपीए के 2004 से 2014 के शासन काल में अहमद पटेल सबसे ताकतवर नेता थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख