पारिजात तृतीय सर्ग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:45, 17 फ़रवरी 2021 का अवतरण ('{{बहुविकल्प|बहुविकल्पी शब्द=पारिजात |लेख का नाम=पार...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
पारिजात एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- पारिजात (बहुविकल्पी)
पारिजात तृतीय सर्ग
अयोध्यासिंह उपाध्याय
अयोध्यासिंह उपाध्याय
कवि अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
जन्म 15 अप्रैल, 1865
जन्म स्थान निज़ामाबाद, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 16 मार्च, 1947
मृत्यु स्थान निज़ामाबाद, उत्तर प्रदेश
मुख्य रचनाएँ 'प्रियप्रवास', 'वैदेही वनवास', 'पारिजात', 'हरिऔध सतसई'
शैली मुक्तक काव्य
सर्ग गेय गान
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
पारिजात -अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
कुल पंद्रह (15) सर्ग
पारिजात प्रथम सर्ग
पारिजात द्वितीय सर्ग
पारिजात तृतीय सर्ग
पारिजात चतुर्थ सर्ग
पारिजात पंचम सर्ग
पारिजात षष्ठ सर्ग
पारिजात सप्तम सर्ग
पारिजात अष्टम सर्ग
पारिजात नवम सर्ग
पारिजात दशम सर्ग
पारिजात एकादश सर्ग
पारिजात द्वादश सर्ग
पारिजात त्रयोदश सर्ग
पारिजात चतुर्दश सर्ग
पारिजात पंचदश सर्ग

दृश्य जगत्

आकाश

(1) शार्दूल-विक्रीडित

सातों ऊपर के बड़े भुवन हों या सप्त पाताल हों।
चाहे नीलम-से मनोज्ञ नभ के ता महामंजु हों।
हो बैकुंठ अकुंठ ओक अथवा सर्वोच्च कैलास हो।
हैं लीलामय के ललाम तन से लीला-भ लोक ए॥1॥

        वंशस्थ

        अनन्त में है उसको अनन्तता।
        विभा-विभा में असुशक्ति वायु में।
        विभूति भू में रस में रसालता।
        चराचरात्मा विभु विश्वरूप है॥2॥
(2) गीत

है रूप उसी विभु का ही।
यह जगत रूप है किसका।
है कौन दूसरा कारण।
यह विश्व कार्य्य है जिसका॥1॥

है प्रकृति-नटी लीला तो।
है कौन सूत्रधार उसका।
अति दिव्य दृष्टि से देखो।
भव-नाटक प्रकृति पुरुष का॥2॥

है दृष्टि जहाँ तक जाती।
नीलाभ गगन दिखलाता।
क्या है यह शीश उसी का।
जो व्योमकेश कहलाता॥3॥

वह प्रभु अनन्त-लोचन है।
जो हैं भव ज्योति सहा।
क्या हैं न विपुल तारक ये।
उन ऑंखों के ही ता॥4॥

जितने मयंक नभ में हैं।
वे उसके मंजुल मुख हैं।
जो सरस हैं सुधामय हैं।
जगती-जीवन के सुख हैं॥5॥

चाँदनी का निखर खिलना।
दामिनी का दमक जाना।
उस अखिल लोक-रंजन का।
है मंद-मंद मुसकाना॥6॥

उसके गभीरतम रव का।
सूचक है धन का निस्वन।
कोलाहल प्रबल पवन का।
अथवा समुद्र का गर्जन॥7॥

अपने कमनीय करों से।
बहु रवि शशि हैं तम खोते।
क्या हैं न हाथ ये विभु के।
जो ज्योति-बीज हैं बोते॥8॥

भव-केन्द्र हृदय है उसका।
नव - जीवन - रस - संचारी।
है उदर दिगन्त, समाईं।
जिसमें विभूतियाँ सारी॥9॥

हैं विपुल अस्थिचय उसके।
गौरवित विश्व के गिरिवर।
है नसें सरस सरिताएँ।
तन-लोम-सदृश हैं तरुवर॥10॥

जिसके अवलम्बन द्वारा।
है प्रगति विश्व में होती।
है वही अगति गति का पग।
जिसकी रति है अघ खोती॥11॥

है तेज-तेज उसका ही।
है श्वास समीर कहाता।
जीवन है जग का जीवन।
बहु सुधा-पयोधिक-विधाता॥12॥

रातें हैं हमें दिखातीं।
फिर रह वासर है आता।
यह है उसकी पलकों का।
उठना-गिरना कहलाता॥13॥

जिनसे बहु ललित कलित हो।
बनता है विश्व मनोहर।
उन सकल कलाओं का है।
विभु अति कमनीय कलाधर॥14॥

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख