सचिन तेंदुलकर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
सचिन तेंदुलकर
  • सचिन रमेश तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट मे भगवान की तरह माना जाता है।
  • सचिन क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। वे बल्लेबाज़ी में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।
  • सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट व एकदिवसीय क्रिकेट, दोनों मे सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ है। इसके साथ टेस्ट क्रिकेट में 12000 से अधिक रन बनाने वाले वे विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों मे भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है।
  • सचिन राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे सन 2008 मे पद्म विभूषण से भी पुरस्कृत किये जा चुके है।
  • वे क्रिकेट जगत के सर्वाधिक प्रायोजित खिलाड़ी हैं और विश्वभर मे उनके अनेक प्रशंसक हैं। उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से लिटिल मास्टरमास्टर ब्लास्टर कह कर बुलाते हैं।

जन्म

'सचिन रमेश तेंदुलकर' का जन्म 24 अप्रैल, 1973 मुम्बई में हुआ। सचिन तेंदुलकर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए 20 साल हो चुके हैं लेकिन इतने लंबे रिश्ते के बावजूद इस खेल से उनकी मोहब्बत कम होने के बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ