सप्ताह
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
- सामान्यत: एक माह में चार सप्ताह होते हैं।
- एक सप्ताह में सात दिन होते हैं।
- सप्ताह के प्रत्येक दिन पर नौ ग्रहों के स्वामियों में से क्रमश: पहले सात का राज चलता है. जैसे-
- रविवार पर सूर्य का राज चलता है।
- सोमवार पर चन्द्रमा का राज चलता है।
- मंगलवार पर मंगल का राज चलता है।
- बुधवार पर बुध का राज चलता है।
- बृहस्पतिवार पर गुरु का राज चलता है।
- शुक्रवार पर शुक्र का राज चलता है।
- शनिवार पर शनि का राज चलता है।
- अन्तिम दो राहु और केतु क्रमश: मंगलवार और शनिवार के साथ सम्बन्ध बनाते हैं।
- यहां एक बात याद रखना जरुरी है- पश्चिम में दिन की शुरुआत मध्य रात्रि से होती है और वैदिक दिन की शुरुआत सूर्योदय से होती है।
- वैदिक ज्योतिष में जब हम दिन की बात करें तो मतलब सूर्योदय से ही होगा।
- सप्ताह के प्रत्येक दिन के कार्यकलाप उसके स्वामी के प्रभाव से प्रभावित होते हैं और व्यक्ति के जीवन में उसी के अनुरुप फल की प्राप्ति होती है। जैसे- चन्द्रमा दिमाग और गुरू धार्मिक कार्यकलाप का कारक होता है।
- इस वार में इनसे सम्बन्धित कार्य करना व्यक्ति के पक्ष में जाता है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ