निष्क्रमण संस्कार
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
- हिन्दू धर्म संस्कारों में निष्क्रमण संस्कार षष्ठम संस्कार है।
- इसमें बालक को घर के भीतर से बाहर निकालने को निष्क्रमण कहते हैं।
- इसमें बालक को सूर्य का दर्शन कराया जाता है।
- बच्चे के पैदा होते ही उसे सूर्य के प्रकाश में नहीं लाना चाहिये।
- इससे बच्चे की आँखों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
- इसलिये जब बालक की आँखें तथा शरीर कुछ पुष्ट बन जाये, तब इस संस्कार को करना चाहिये।