प्रणव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
प्रिया (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:21, 4 फ़रवरी 2011 का अवतरण ('*पवित्र घोष अथवा शब्द (प्र+णु स्तवने+अप्) इसका प्रतीक ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
  • पवित्र घोष अथवा शब्द (प्र+णु स्तवने+अप्) इसका प्रतीक रहस्यवादी पवित्र अक्षर 'ऊँ' है और इसका पूर्ण विस्तार 'ओ३म्' रूप में होता है।
  • यह शब्द ब्रह्म का बोधक है; जिससे यह विश्व उत्पन्न होता है, जिसमें स्थित रहता है और जिसमें इसका लय हो जाता है।
  • यह विश्व नाम-रूपात्मक है, उसमें जितने पदार्थ हैं, इनकी अभिव्यक्ति वर्णों अथवा अक्षरों से होती है। जितने भी वर्ण हैं वे अ (कण्ठ्य स्वर) और म् (ओष्ठ्य व्यजंन) के बीच उच्चारित होते हैं।
  • इस प्रकार 'ओम्' सम्पूर्ण विश्व की अभिव्यक्ति, स्थिति और प्रलय का द्योतक है।
  • यह पवित्र और मांगलिक माना जाता है, इसलिए कार्यारम्भ और कार्यान्त में यह उच्चारित अथवा अंकित होता है।
  • वाजसनेयी संहिता, तैत्तिरीय संहिता, मुंण्डकोपनिषद तथा रामतापनीय उपनिषद में 'ओम्' के अर्थ और महत्व का विशद विवेचन पाया जाता है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ