द्वारकानाथ ठाकुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:33, 9 फ़रवरी 2011 का अवतरण ('*'''द्वारकानाथ ठाकुर''' (1794-1846), कलकत्ता में जोड़ासांकू क...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
  • द्वारकानाथ ठाकुर (1794-1846), कलकत्ता में जोड़ासांकू के प्रसिद्ध ठाकुर (टैगोर) परिवार के संस्थापक थे।
  • उन्होंने अंग्रेज़ों के सहयोग से व्यापार करके अपार धन अर्जित किया।
  • द्वारकानाथ ठाकुर ने यूनियन बैंक की स्थापना की, जो बंगालियों द्वारा खोला जाने वाला पहला बैंक था।
  • उन्होंने तत्कालीन समाज तथा धर्म सुधार के आंदोलनों में हिस्सा लिया।
  • वे राजा राममोहन राय द्वारा स्थापित ब्रह्म समाज के सबसे प्रारम्भिक सदस्यों में से थे।
  • उन्होंने 1843 ई. तक उसका नेतृत्व किया, इसके बाद उनके पुत्र देवेन्द्रनाथ ठाकुर ने इसका नेतृत्व सम्भाल लिया।
  • उन्होंने 1842 तथा 1845 ई. में दो बार यूरोप की यात्रा की और महारानी विक्टोरिया से उनके महल में भेंट की।
  • उन्होंने दोनों हाथों से इस तरह पैसा लुटाया कि अंत में वे कर्ज़ में डूब गये।
  • उनकी दानशीलता और उदारत के कारण उन्हें प्रिंस (राजा) पुकारा जाता था।
  • 1846 ई. में लंदन में उनकी मृत्यु हो गई।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

(पुस्तक 'भारतीय इतिहास कोश') पृष्ठ संख्या-177