भीनमाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
  • यह भीनमाल राजस्थान के मारवाड़ अंचल में जालौर के ज़िलांतर्गत अवस्थित इस ग्राम का जैन तथा संस्कृत साहित्य में अनेक बार इसका उल्लेख हुआ है।
  • निशीथचूर्णी तथा शिशुपाल वध में इस स्थान का विशेष उल्लेख हुआ है।
  • संस्कृत के विख्यात कवि माघ का यह कार्यक्षेत्र रहा है।
  • प्रारम्भिक ऐतिहासिक युग की संस्कृत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्राचीन स्थलों में भीनमाल का अपना एक अलग महत्त्व है।
  • इस स्थल पर आर.सी. अग्रवाल द्वारा 1953-1954 ई. में उत्खनन करवाया गया।
  • यहाँ पर पक्की ईंटों से निर्मित मध्ययुगीन भवनों के अवशेष प्राप्त हुए हैं,जो विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।
  • भीनमाल से कतिपय गुप्तकालीन मूर्तियाँ भी प्राप्त हुई हैं।
  • यहाँ से रोमन ऐम्फोरा (सुरापात्र) भी प्राप्त हुआ है, जो प्रथम शताब्दी ईसा का है।
  • इस आधार पर प्राचीन भीनमाल का विश्व के अन्य देशों के साथ व्यापारिक सम्बन्धों का ज्ञान प्राप्त होता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ