समावर्तन संस्कार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
DrMKVaish (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:39, 14 फ़रवरी 2011 का अवतरण
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

ब्रह्मचर्यव्रत के समापन व विद्यार्थीजीवन के अंत के सूचक के रुप में समावर्तन (उपदेश)-संस्कार किया जाता है, जो साधारणतया 25 वर्ष की आयु में होता है| इस संस्कार के माध्यम से गुरु-शिष्य को इंद्रिय निग्रहदान, दया और मानवकल्याण की शिक्षा देता है| ऋग्वेद में लिखा है -

युवा सुवासाः परिवीत आगात् स उ श्रेयान् भवति जायमानः|
तं धीरासः कवय उन्नयन्ति स्वाध्यों 3 मनसा देवयन्तः||

अर्थात युवा पुरुष उत्तम वस्त्रों को धारण किए हुए, उपवीत (ब्रह्मचारी) सब विद्या से प्रकाशित जब गृहाश्रम में आता है, तब वह प्रसिद्ध होकर श्रेय मंगलकारी शोभायुक्त होता है| उसको धीर, बुद्धिमान, विद्धान, अच्छे ध्यानयुक्त मन से विद्या के प्रकाश की कामना करते हुए, ऊंचे पद पर बैठाते हैं|

25 वर्ष की अवस्था तक ब्रह्मचर्यपूर्वज गुरुकुल में रहकर, गुरु से समस्त वेद-वेदागों की शिक्षा प्राप्त करके, शिष्य जब गुरु की कसौटी पर खरा उतर जाता थ, तब गुरु उसकी शिक्षा पूर्ण होने के प्रतीकस्वरुप उसका समावर्तन-संस्कार करते थे| यह संस्कार एक या अनेक शिष्यों का एक साथ भी होता था| वर्तमान युग में भी यह संस्कार विश्वविद्यालयों में होता है, किंतु उसका रुप व उद्देश्य बदल गया है|

प्राचीनकाल में समावर्तन-संस्कार द्धारा गुरु अपने शिष्य को इंद्रियनिग्रह, दान, दया और मानवकल्याण की शिक्षा देकर उसे गृहस्थ-आश्रम में प्रवेश करने की अनुमति प्रदान करते थे| वे कहते थे| उत्तिष्ठ, जाग्रत, प्राप्य वरान्निबोधक....| अर्थात उठो, जागो और छुरे कि धार से भी तीखे जीवन के श्रेष्ठ पथ को पार करो|

अथर्ववेद 11/7/26 में कहा गया है कि-ब्रह्मचारी समस्त धातुओं को धारण कर समुद्र के समान ज्ञान में गंभीर सलिल जीवनाधार प्रभु के आनंद रस में विभोर होकर तपस्वी होता है| वह स्नातक होकर नम्र, शाक्तिमान और पिंगल दीप्तिमान बनकर पृथ्वी पर सुशोभित होता है|

इस समावर्तन-संस्कार के संबध में कथा प्रचलित है- एक बार देवत, मनुष्य और असुर तीनों ही ब्रह्माजी के पास ब्रह्मचर्यपूर्वक विद्याध्ययन करने लगे| कुछ काल बीत जाने पर उन्होंने ब्रह्माजी से उपदेश (समावर्तन) ग्रहण करने की इच्छा व्यक्त की| सबसे पहले देवताओं ने कहा-प्रभों! हमें उपदेश दीजिए| प्रजापति ने एक ही अक्षर कह दिया द| इस पर देवताओं ने कहा-हम समझ गए| हमारे स्वर्गादि लोकों में भोंगो की ही भरमार है| उनमें लिप्त होकर हम अंत में स्वर्ग से गिर जाते है, अतएव आप हमें द से दमन अर्थात इंद्रियसयंम का उपदेश कर रहे है| तब प्रजापति ब्रह्मा ने कहा-ठीक है, तुम समझ गए|

फिर मनुष्यों को भी द अक्षर दिया गय, तो उन्होंने कहा-हमें द से दान करने का उपदेश दिया है, क्योंकि हम लोग जीवन भर संग्रह करने की ही लिप्सा में लगे रहते है| अतएव हमारा दान में ही कल्याण है| प्रजापति इस जवाब से संतुष्ट हुए|

असुरों को भी ब्रह्मा ने उपदेश में द अक्षर ही दिया| असुरों ने सोचा-हमारा स्वभाव हिंसक है और क्रोध व हिंसा हमारे दैनिक जीवन में व्याप्त है, तो निश्च्य ही हमारे कल्याण के लिए दया ही एकमात्र मार्ग होगा| दया से ही हम इन दुष्कर्मों को छोड़कर पाप से मुक्त हो सकते है| इस प्रकार हमें द से दया अर्थात प्राणि-मात्र पर दया करने का उपदेश दिया है| ब्रह्मा ने कहा-ठीक है, तुम समझ गए|

निश्च्य ही दमन, दान और दया जैसे उपदेश को प्रत्येक मनुष्य को सीखकर अपनान उन्नति का मार्ग होगा|


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख