दलीप सिंह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
शिल्पी गोयल (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:45, 9 मार्च 2011 का अवतरण (''''दलीप सिंह''' पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छो...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

दलीप सिंह पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र था। 1843 ई. में वह नाबालिग की अवस्था में अपनी माँ रानी जिदाँ की संरक्षकता में राजसिंहासन पर बैठाया गया। उसकी सरकार प्रथम सिख युद्ध (1845-46) में शामिल हुई। जिसमें सिखों की हार हुई और उसे सतलज नदी के बायीं ओर का सारा क्षेत्र एवं जलंधर दोआब अंग्रेज़ों को समर्पित करके डेढ़ करोड़ रुपया हर्जाना देकर संधि करने के लिए बाध्य होना पड़ा। रानी जिदाँ से नाबालिग राजा की संरक्षकता छीन ली गई और उसके सारे अधिकार सिखों की परिषद में निहित कर दिये गये। किन्तु परिषद ने दलीप सिंह की सरकार को 1848 ई. में ब्रिटिश भारतीय सरकार के विरुद्ध दूसरे युद्ध में फँसा दिया। इस बार भी अंग्रेज़ों के हाथों सिखों की पराजय हुई और ब्रिटिश विजेताओं ने दलीपसिंह को अपदस्थ करके पंजाब को ब्रिटिश राज्य में मिला लिया। दलीप सिंह को पाँच लाख रुपया वार्षिक पेंशन बाँध दी गई और उसके बाद शीघ्र ही माँ के साथ उसे इंग्लैंण्ड भेज दिया गया, जहाँ दलीप सिंह ने ईसाई धर्म को ग्रहण कर लिया और वह नारकाक में कुछ समय तक ज़मींदार रहा। इंग्लैंण्ड प्रवास के दौरान दलीप सिंह ने 1887 ई. में रूस की यात्रा की और वहाँ पर जार को भारत पर हमला करने के लिए राज़ी करने का असफल प्रयास किया। बाद में वह भारत लौट आया और फिर से अपना पुराना सिख धर्म ग्रहण करके शेष जीवन व्यतीत किया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ