ओधवती नदी
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:32, 21 मार्च 2011 का अवतरण (Text replace - "==टीका टिप्पणी और संदर्भ==" to "{{संदर्भ ग्रंथ}} ==टीका टिप्पणी और संदर्भ==")
- ओधवती नदी कुरुक्षेत्र की एक नदी है जिसका उल्लेख महाभारत में है।
- दुर्योधन को भीम ने ओधवती के तट पर गदायुद्ध में आहत किया था।
- पृथूदक इसी नदी के तट पर स्थित था।
- महाभारत अनुशासन पर्व[1] में वर्णित पौराणिक कथा के अनुसार अग्निपुत्र सुदर्शन की सती पत्नी ही ओधवती के रूप में परिणत हो गई थी।[2]
- युद्ध की समाप्ति पर पांडव, द्रौपदी, श्रीकृष्ण, सात्यकि आदि शिविर में न ठहरकर ओधवती नदी के तट पर रहे थे और जब वे उठे तो उन्हें अश्वत्थामा के किये पांचाल-संहार का समाचार मिला था।