खैराडीह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
पायल (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:46, 8 अप्रैल 2011 का अवतरण ('*उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले स्थित खैराडीह में 800 ई....' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
  • उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले स्थित खैराडीह में 800 ई.पू. में आबादी शुरू हुई और ईसा की पहली तीन शताब्दियों में नगरीकरण चरम सीमा पर था।
  • यहाँ से कुषाणकालीन शहरी आबादी के आकर्षक आँकड़ें मिलते हैं।
  • दो चरणों में बनी हुई सड़क मिली है। जिसके दोनों तरफ रिहायशी इमारतों की कतारे हैं।
  • यहाँ से लाल मृद्भाण्ड मिले हैं, जो अलंकृत हैं। एक कमरे में मिट्टी में खोदी गई दो भट्टियाँ और 23 किलोग्राम धातुमल मिला है।
  • लौहे के उपकरणों में कुल्हाड़ी और छैनी मिली है।
  • अनेक कुषाणकालीन सिक्के मिले हैं।
  • ईसा की तीसरी-चौथी सदी का अभिलिखित मोहर छापा भी मिलता है।
  • यह उल्लेखनीय है कि अब तक इस स्थल से किसी सुस्पष्ट रूप से गुप्तकालीन पुरावशेष के मिलने की सूचना नहीं मिली है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ