चर्मण्वती नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
चंबल नदी, (राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर)
  • चर्मण्वती नदी, जिसे वर्तमान समय में चम्बल नदी के नाम से जाना जाता है।
  • यह नदी मध्य प्रदेश में बहती हुई इटावा, उत्तर प्रदेश के निकट यमुना नदी में मिलती है।
  • पुराणों और महाभारत में इसके किनारे पर राजा 'रन्तिदेव' द्वारा 'अतिथि यज्ञ' करने का उल्लेख मिलता है।
  • कहा जाता है कि बलिपशुओं के चमड़ों के पुँज से यह नदी बह निकली, इसीलिए इसका नाम 'चर्मण्वती' (आधनिक चम्बल नदी) पड़ा।
  • किन्तु यह पुराणों की गुप्त या सांकेतिक भाषा-शेली की उक्ति है, जिससे बड़े-बड़े लोग भ्रमित हो गए हैं।
  • यहाँ 'रन्तिदेव' की पशुबलि और चर्मराशि का अर्थ केला (कदली) स्तम्भों को काटकर उनके फलों से होम एवं अतिथि सत्कार करना है।
  • केलों के पत्तों-छिलकों को भी चर्म कहा जाता था। ऐसे कदलीवन से उक्त नदी निर्गत हुई थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

पाण्डेय, डॉ. राजबली हिन्दू धर्मकोश, द्वितीय संस्करण-1988 (हिन्दी), भारत डिस्कवरी पुस्तकालय: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, 262।

संबंधित लेख