मणिपुर का भूगोल
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
- भारत के पूर्वी सिरे पर मणिपुर राज्य स्थित है।
- इसके पूर्व में म्यांमार (बर्मा) और उत्तर में नागालैंड राज्य है, पश्चिम में असम राज्य और दक्षिण में मिज़ोरम राज्य है।
- मणिपुर का क्षेत्रफल 22,327 वर्ग किलोमीटर है। भौगोलिक रूप से मणिपुर के दो भाग हैं, पहाडियां और घाटियाँ।
- घाटी मध्य में है और उसके चारों तरफ पहाडियां हैं।
- ये पहाडियां राज्य के कुल क्षेत्रफल का लगभग 9/10 भाग हैं।
- मणिपुर की घाटी समुद्र के तल से लगभग 790 मीटर ऊपर है।
- यह पर्वतीय श्रृंखला उत्तर में ऊंची है और धीरे धीरे मणिपुर के दक्षिणी हिस्से में पहुंचने पर यह कम ऊंची रह जाती है।
- इससे घाटी में दक्षिण की ओर ढलान का निर्माण होता है।
|
|
|
|
|