आलवक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
लक्ष्मी गोस्वामी (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:27, 24 जून 2011 का अवतरण ('*आलवक गौतमबुद्ध के समय<ref>(पांचवी-छठी शती ई. पू.)</ref> पूर...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
  • आलवक गौतमबुद्ध के समय[1] पूर्व-पांचाल में स्थित एक राज्य था।
  • यह कान्यकुब्ज से पूर्व की ओर संभवत: गाजीपुर के निकटवर्ती प्रदेश का नाम भी आलवक था[2]
  • चीनी पर्यटक युवानच्वांग ने आलवक देश को शायद चंचु कहा है। इसकी राजधानी सुत्तनिपात में आलवी बताई गई है[3] जो उवास गदसाओ नामक ग्रंथ[4] की आलभिया या आलंभिका जान पड़ती है।
  • होर्नल के अनुसार आलवी की गणना अभिधानप्पदीपिका में बीस उत्तर-भारतीय नगरों के अंतर्गत की गई है। जैन-ग्रंथ कल्पसूत्र में उल्लेख है कि तीर्थंकर महावीर ने आलविका में एक वर्षाकाल व्यतीत किया था।
  • सुत्तनिपात[5] में आलवक को यक्ष-देश माना है और यहाँ का देवता एक यक्ष को बतलाया गया है जो आलवक पंचाल-खंड नाम से प्रसिद्ध था।
  • यक्ष बड़ा क्रोधी था किंतु तथागत के शांत स्वभाव के सामने उसे पराजित होना पड़ा था।
  • यक्ष उत्तरी भारत की कोई अनार्यजाति थी जिसका उल्लेख महाभारत में अनेक स्थलों पर है। शिखंडी की मनोरंजक कथा [6] में एक यक्ष को पांचाल-देश के अंतर्गत[7] वन में निवास करते हुए वर्णित किया गया है।
  • आलवक में चुल्लवग्ग[8] में आलवी में अग्गालव नामक बौद्धमंदिर का उल्लेख है। संभव है कि इस देश और इसकी राजधानी का नाम संस्कृत अटवी का प्राकृत रूप हो।




पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. (पांचवी-छठी शती ई. पू.)
  2. (दे0 वाटर्स- युवानच्वांग, जिल्द0 2,61,340)
  3. (दे0 सुत्तनिपा, दि बुक आव किंडरेड सेइंग्ज पृ0 275)
  4. (भाग-2, पृष्ठ 103)
  5. (10,2,45)
  6. (भीष्म-पर्व)
  7. (कांपिल्य के निकट)
  8. (6, 17)

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख