नेदुनजेरल आदन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:04, 28 जून 2011 का अवतरण ('*'''नेदुनजेरल आदन''' दक्षिण भारत के चेर वंश का एक वीर ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
  • नेदुनजेरल आदन दक्षिण भारत के चेर वंश का एक वीर और प्रतापी राजा था।
  • वह उदियनजेरल का पुत्र था।
  • नेदुनजेरल आदन ने अपने पड़ोसी राज्यों पर कई बड़े आक्रमण किए थे।
  • अपने इन आक्रमणों के द्वारा उसने कुछ यवन व्यापारियों को भी बन्दी बना लिया था।
  • बाद के समय में इन बन्दियों को एक बहुत बड़ी रकम लेने के बाद छोड़ा गया।
  • सम्भवतः नेदुनजेरल आदन ने उस समय के सात छत्रधारी राजाओं पर विजय प्राप्त की थीं।
  • इसके अतिरिक्त उसने चोल नरेश ‘उरुवप्पघरेर इलैयन’ के विरुद्ध भी अभियान का नेतृत्व किया था।
  • इस युद्ध के अन्तिम चरण में दोनों राजाओं की हत्या कर दी गई और दोनों की रानियाँ सती हो गईं।
  • नेदुनजेरल आदन ने अपने 55 वर्ष के शासन काल में ‘अधिराज’ एवं ‘श्रमयवरम्बन’ की उपाधियाँ धारण की थीं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख