बेगम का महल सरधना
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
- सरधना के चर्च से बाहर आते ही बाईं ओर एक बड़ी सी इमारत दिखाई देती है।
- यह बेगम का पुराना महल है।
- 1773 में जब 'वॉल्टर समरू' सरधना आए थे, तो उन्होंने इस महल को ही अपना आशियाना बनाया था।
- इसे 'संत जॉन सेमिनरी' कहा जाता है और यहां धार्मिक शिक्षा प्रदान की जाती है।
- चर्च के बाद बेगम ने अपने लिए एक नया महल भी बनवाया था, हालांकि बेगम इस महल में ज़्यादा वक्त नहीं रह पाई, क्योंकि यह बेगम की मौत के एक साल पहले ही तैयार हुआ था।
- अब इस महल में 'संत चार्ल्स इंटर कॉलेज' चलता है।
|
|
|
|
|