हु्सेन निज़ाम शाह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रेणु (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:19, 16 मई 2010 का अवतरण ('हु्सेन निज़ाम शाह अहमदनगर के निज़ाम शाही वंश का त...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

हु्सेन निज़ाम शाह अहमदनगर के निज़ाम शाही वंश का तीसरा सुल्तान था। उसने 1553 से 1565 ई0 तक राज्य किया तथा विजयनगर साम्राज्य के विरुद्ध गोलकुण्डा और बीजापुर के सुल्तान से सुलह कर ली और 1565 ई0 में तालीकोट की लड़ाई में हिस्सा लिया। इस लड़ाई में मुसलमानी सेना की विजय हुई। परन्तु हुसेन निज़ाम शाह की उसी साल मृत्यु हो गयी और वह इस विजय से कोई लाभ न उठा सका।