पंचतंत्र

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
फ़ौज़िया ख़ान (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:05, 11 अक्टूबर 2011 का अवतरण ('{{पुनरीक्षण}} '''पंचतंत्र''' को संस्कृत भाषा में पांच न...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

पंचतंत्र को संस्कृत भाषा में पांच निबंध या अध्याय भी कहा जाता है। उपदेशप्रद भारतीय पशुकथाओं का संग्रह, जो अपने मूल देश तथा पूरे विश्व में व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। यूरोप में इस पुस्तक को द फ़ेबल्स ऑफ़ बिदपाई[1] के नाम से जाना जाता है। इसका एक संस्करण वहाँ 11वीं शताब्दी में ही पहुँच गया था।

सिद्धांत रूप में पंचतंत्र नीति की पाठ्य पुस्तक[2] के रूप में रचा गया है; इसकी सूक्तियाँ परोपकार की जगह चतुराई और घाघपन को महिमामंडित करती जान पड़ती है। इसके मूल ग्रंथ संस्कृत गद्य और छंद पदों का मिश्रण है, जिसके पांच भागों में से एक में कथाएँ है। इसकी भूमिका में समूची पुस्तक के सार को समेंटा गया है। विष्णु शर्मन नामक एक विद्वान ब्राह्मण को इन कहानियों का रचयिता बताया गया है, जो उपदेशप्रद पशुकथाओं के माध्यम से एक राजा के तीन मंदबुद्धि बेटों को शिक्षा प्रदान करते थे।

अब विलुप्त हो चुकी मूल संस्कृत कृति संभवत: 100 ई.पू. से 500 ई. के बीच किसी समय अस्तित्व में आई। छठी शताब्दी में ईरान के शाही चिकित्स्क बुर्ज़ों ने पहलवानी[3] में इसका अनुवाद किया। हालांकि यह कृति भी अब खो चुकी है, इसका सीरियाई अनुवाद, इब्न अल मुकफ़्फ़ा (मृ.-760 ई.) द्वारा किये इसके प्रसिद्ध अरबी अनुवाद के साथ अब भी उपलब्ध है। इसे दो सियारों की पहली कहानी के आधार पर "कलिलाह वा दिमनाह" के नाम से जाना जाता है। "कलिलाह वा दिमनाह" का दूसरा सीरियाई संस्करण और 11 वीं शताब्दी का यूनानी यूनानी संस्करण स्टेफ़्नाइट्स काई इचनेलेट्स समेत कई अन्य संस्करण प्रकाशित हुए, जिनके लैटिन एवं विभिन्न स्लावियाई भाषाओं में इसका अनुवाद हुआ। लेकिन अधिकांश यूरोपीय संस्करणों का स्त्रो 12 वीं शताब्दी में रैबाई जोएल द्वारा अनुदिन हिब्रू संस्करण है।

इसका 15 वीं शताब्दी का ईरानी[4] संस्करण अनवर ए सुहेली पर आधारित है। पंचतंत्र की कहानियाँ जावा के पुराने लिखित साहित्य और संभवत: मौखिक रूप से भी इंडोनेशिया तक पहुँची। भारत में 12 वीं शताब्दी में नारायण द्वारा रचित "हितोप्रदेश"[5], जो अधिकांशत: बंगाल में प्रसारित हुआ, पंचतंत्र की साम्रगी की एक स्वतंत्र प्रस्तुति जान पड़ता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कथावाचक भारतीय साधु बिदपाई के नाम पर, जिन्हें संस्कृत में विद्यापति भी कहते हैं।
  2. विशेषकर राजाओं और राजपुरूषों के लिये
  3. मध्य फ़ारसी
  4. फ़ारसी
  5. लाभकारी परामर्श

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख