सदस्य:प्रीति चौधरी/अभ्यास पन्ना2

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

हजारद्वारी पैलेस पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद ज़िले का सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल है। हजारद्वारी पैलेस संग्रहालय से 18वीं शताब्दी की चांदी की दुर्लभ वस्तुएँ हैं।

निर्माण

हजारद्वारी पैलेस का निर्माण वर्ष 1837 में जनरल डंकन मैक्लॉयड ने कराया था। डंकन मैकलियोड मीर जाफर के उत्तराधिकारी नवाब नजीम हूमांयू जाह के लिए यूरोपीयन शैली में किया था।

मुख्य आर्कषण

इस पैलेस में लगभग 1000 द्वार हैं, यह तीन मंजिला भवन है और लगभग 41 एकड़ में फैला हुआ है। यह महल बहुत खूबसूरत है। इसके मनोरम दृश्य देखना पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। पुस्तकालय में घूमने के लिए पर्यटकों को पहले विशेष अनुमति लेनी पड़ती है।

संग्रहालय

पैलेस देखने के बाद पर्यटक यहां पर बने संग्रहालय में घूमने जा सकते हैं। इसमें शाही घरानों और नवाबों के जीवन से जुड़ी आकर्षक वस्तुंए देखी जा सकती हैं। जिनमें हथियार, सुन्दर पेंटिग्स, हाथी दांत से बनी वस्तुएं और शानदार कलाकृतियां प्रमुख हैं। इस संग्राहलय में पर्यटक 2700 से अधिक हथियारों को देख सकते हैं। इन हथियारों में नवाब अलीवर्दी खान, सिराजुद्दौला और उनके दादाजी की तलवारें प्रमुख हैं। यहां घूमने के बाद पर्यटक विन्टेज कारों का अदभूत संग्रह भी देख सकते हैं। इन कारों का प्रयोग शाही घराने के सदस्य किया करते थे। संग्राहलय और पैलेस देखने के बाद पर्यटक यहां पर बने पुस्तकालय में भी घूमने जा सकते हैं। संग्रहालय में ब्रितानी जमाने की दुर्लभ वस्तुएं रखी हैं।