मुहम्मद बहमनी शाह प्रथम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
फ़ौज़िया ख़ान (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:30, 20 नवम्बर 2011 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

मुहम्मद शाह प्रथम बहमनी वंश का द्वितीय सुल्तान था, जिसने 1358 से 1373 ई. तक शासन किया। उसके शासन का अधिकांश समय दक्षिण के विजयनगर और उत्तर में वारंगल के काकतीय हिन्दू राजवंशों से युद्धों में ही बीता। वह कठोर शासक था और अपने सारे राज्य में उसने चोरी-डकैती, लूटमार की अराजकता को पूर्णतया दबा दिया। उसने नयी शासन व्यवस्था चलायी जिसका संचालन केन्द्र उसके आठ मंत्रियों द्वारा होता था। उसने महल के रक्षकों की गारद का पुनर्गठन किया। उसने प्रान्तों के वार्षिक शाही दौरे की प्रथा भी प्रचलित की, जिससे उन पर प्रभावशाली नियंत्रण बना रहे। उसकी मृत्यु अत्यधिक मद्यपान के कारण हुई।


बहमनी वंश
पूर्वाधिकारी
अलाउद्दीन बहमन शाह प्रथम
मुहम्मद बहमनी शाह प्रथम उत्तराधिकारी
मुज़ाहिद बहमनी


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख