मुर्तज़ा निज़ाम शाह प्रथम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

मुर्तज़ा निज़ाम शाह प्रथम अहमदनगर के निज़ामशाही वंश का चौथा सुल्तान था, जिसने 1565 से 1583 ई0 तक राज्य किया। अपने राज्यकाल के प्रथम 6 वर्षों में उसने सारा शासन प्रबन्ध अपनी माता के हाथों में छोड़ दिया। बाद में उसने यथेष्ट सक्रियता दिखलायी और बरार को विजय कर लिया, किन्तु बीदर पर अधिकार करने में वह असफल रहा। उपरान्त वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा और उसके पुत्र हुसैन, जो उसके बाद सिंहासनासीन हुआ, उसका वध कर दिया।