राष्ट्रीय कालिदास सम्मान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
कात्या सिंह (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:42, 23 जनवरी 2012 का अवतरण ('मध्य प्रदेश शासन ने सृजनात्मक कलाओं में उत्कृष्टत...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

मध्य प्रदेश शासन ने सृजनात्मक कलाओं में उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए इन कलाओं में राष्ट्रीय कालिदास सम्मान के नाम से शास्त्रीय संगीत, रूपंकर कलाओं, रंगकर्म और शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में एक-एक लाख रुपये के चार वार्षिक सम्मान स्थापित किए गये हैं। प्रारम्भ में राष्ट्रीय कालिदास सम्मान क्रमश: दिए जाते थे। वर्ष 1986-87 से उक्त चारों कला क्षेत्रों में अलग-अलग सम्मान दिये जाने लगे हैं।

चयन की प्रक्रिया

कालिदास सम्मान का आधार सृजनात्मकता, उत्कृष्टता और दीर्घ कला साधना रखा गया है। चयन की निश्चित प्रक्रिया है और कला का एक राष्ट्रीय मानदण्ड अथापित करके सभी स्तरों पर विशेषज्ञों की हिस्सेदारी है और इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है कि जहाँ एक ओर कलात्मक उपलब्धियों के लिए एक व्यापक मत संग्रह सन्दर्भ के लिए उपलब्ध रहें, वहीं सम्मान से विभूषित किए जाने वाले कलाकार का चयन असंदिग्ध निष्ठा और विवेक वाले विशेषज्ञ पूरी निष्पक्षता और निर्भयता के साथ ऐसे मानदण्डों के आधार पर करें जो उत्तारदायी जीवन दृष्टि, गम्भीर कलानुशासन और सौन्दर्यबोध पर आश्रित हैं। प्रक्रिया के अनुसार संस्कृति विभाग निर्धारित कलानुशासन में कलाकारों, विशेषज्ञों, रसिकों और संगठनों से अपने रचनात्मक वैशिष्ट्य ज्ञान और संसक्ति का लाभ लेते हुए सम्मान के लिए उपयुक्त कलाकारों के नामांकन करने का अनुरोध करता है। ये नामांकन संकलित करके विशेषज्ञों की चयन समिति के सामने अंतिम निर्णय के लिए रखे जाते हैं। चयन समिति का निर्णय शासन के लिए बंधनकारी होता है।


राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (शास्त्रीय संगीत)[1]
क्रम नाम समय
1. पं. सेमनगुड़ी श्रीनिवास अय्यर 1980-81
2. पं. मल्लिकार्जुन मंसूर 1980-81
3. पं. कुमार गंधर्व 1984-85
4. उस्ताद ज़िया मोहिउद्दीन डागर 1986-87
5. पं. रविशंकर 1987-88
6. एम.एस. सुब्बलक्ष्मी 1988-89
7. उस्ताद विलायत खाँ 1989-90
8. उस्ताद अली अकबर खाँ 1990-91
9. पं. रामनारायण 1991-92
10. पद्मावती शालिगराम गोखले 1994-95
11. उस्ताद अल्लारखा 1995-96
12. पं. किशन महाराज 1996-97
13. पं. जसराज 1997-98
14. श्रीमती डी.के. पट्टमाल 1998-99
15. पं. हरिप्रसाद चौरसिया 1999-00
16 डॉ. एम. बालमुरलीकृष्ण 2000-01
17. सुश्री सुमति मुटाटकर 2001-02
18. उस्ताद रहीम फहीमउद्दीन डागर 2002-03
19. पण्डित वी.जी. जोग 2003-04
20. डॉ. प्रभा अत्रे 2004-05
20. उस्ताद ज़ाकिर हुसैन 2005-06
20. पं. पुट्टराज कवि गवई 2006-07
20. पं. बलवंत राय भट्ट 'भावरंग' 2007-08




पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (हिंदी) जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश। अभिगमन तिथि: 20 जनवरी, 2012।

संबंधित लेख