1997
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
![]() |
यह लेख की आधार अवस्था ही है, आप इसको तैयार करने में सहायता कर सकते हैं। |
यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 1997 का है।
जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2054 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1919 है।
वर्ष ईसवी सन् 1997 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1 जनवरी - भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।
- 28 जनवरी - चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल असलन मस्कादेपू काकेशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गये।
- 2 फ़रवरी - चीन तथा सं.रा. अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता।
- 7 फ़रवरी - सं.रा. अमेरिका के स्टीफ़न स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गये।
- 11 फ़रवरी - भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत वी नार्लीकर 1996 के यूनेस्को के 'कलिंग पुरस्कार' से सम्मानित।
- 19 फ़रवरी - चीनी राजनीति के शिखर पुरुष देंग थ्याओं फिंग का निधन।
- 2 मार्च - चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि।
- 5 मार्च - भारत तथा तेरह अन्य देशों ने इंडियन ओशन रिम एसोसियेशन के गठन की घोषणा की।
- 31 मार्च - वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
- 1 अप्रैल - मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
- 4 अप्रैल - क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।
- 29 अप्रैल - रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू।
- 2 मई - ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
- 6 मई - फ़्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुँचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।
- 6 जून - बैंकाक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने 'बिस्टेक' नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
- 8 जून - पेरिस में फ़्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने मिश्रित युगल ख़िताब जीतकर इतिहास बनाया।
- 15 जून - आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन।
- 18 जून - कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण।
- 1 जुलाई - ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग चीन को सुपुर्द।
- 4 जुलाई - अमेरिकी यान 'सोजर्नर' मंगल ग्रह पर पहुँचा।
- 10 जुलाई - फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतयी समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।
- 20 जुलाई - तीस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।
- 26 जुलाई - श्रीलंका ने एशिया कप जीता, खमेर रूज के नेता पोलपोट को आजीवन कारावास।
- 4 अगस्त - मो. ख़ातमी द्वारा ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
- 16 अगस्त - अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पाकिस्तानी गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ान का निधन।
- 23 अगस्त - सं.रा. अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।
- 25 अगस्त - मासूमा, इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।
- 31 अगस्त - ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मृत्यु।
- 1 सितम्बर - साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावदणविद एम.सी. मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 5 सितम्बर - अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।
- 8 सितम्बर - अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला।
- 12 सितम्बर - 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' यान मंगल की कक्षा में पहुँचा, संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का जिक्र पहली बार नहीं किया गया।
- 18 सितम्बर - सं.रा. अमेरिका ने 'होलोग' नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया, ओजोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।
- 28 सितम्बर - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र 'मीर' से जुड़ा।
वर्ष ईसवी सन् 1997 में जन्मे व्यक्ति
वर्ष ईसवी सन् 1997 में हुए निधन
वर्ष ईसवी सन् 1997 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख