बंकिम मुखर्जी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
फ़ौज़िया ख़ान (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:44, 15 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{पुनरीक्षण}} '''बंकिम मुखर्जी''' भारत में विधायक निर्वा...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

बंकिम मुखर्जी भारत में विधायक निर्वाचित होने वाले पहले कम्युनिस्ट नेता थे। बंकिम मुखर्जी का जन्म मई, 1897 ई. में हावड़ा के निकट बेलूर में हुआ था। शिक्षा पूरी करने के बाद वे अपने मित्र और इटावा (उत्तर प्रदेश) में अध्यापक राधारमन मित्रा के पास आ गए। जब 1921 में असहयोग आन्दोलन छिड़ा तो उसमें सम्मिलित होने के कारण उन्हें जेल में डाल दिया गया। उत्तर प्रदेश में उनका संपर्क पंडित मोतीलाल नेहरू से हुआ और उनकी प्रतिभा देखकर नेहरू जी ने उन्हें स्वराज्य पार्टी का गठन करने के लिए कोलकाता भेज दिया।

बंकिम मुखर्जी ने 1928-29 और 1930 में भी जेल की सजाएँ भोगीं। उन्होंने यहाँ श्रमिक आन्दोलन में अधिक रुचि लेना शुरू किया और अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना की। 1936 में वे कम्युनिस्ट पार्टी में सम्मिलित हो गए और पार्टी के उम्मीदवार के रूप में बंगाल लेजिस्लेटिव कौंसिल के सदस्य चुने गए। 1952 और 1957 में उनको बंगाल असेम्बली का सदस्य चुना गया। बंकिम मुखर्जी का 15 नवम्बर, 1961 को निधन हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख