ईसवाल उदयपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
प्रिया (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:04, 28 मई 2010 का अवतरण ('ईसवाल का मंदिर राजस्थान, उदयपुर से लगभग ५६ किलोमी...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

ईसवाल का मंदिर राजस्थान, उदयपुर से लगभग ५६ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। संवत् ११६१ तथा संवत् १२४२ के दो अभिलेखों के आधार पर इसका निर्माण काल ११वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में निर्मित किया गया है। संवत् १२४२ का अभिलेख, जो मंदिर के जीर्णोद्धार अथवा प्रतिमा स्थापना के समय लगाया गया होगा। यह अभिलेख गुहिल शासक मथनसिंह का है तथा मंदिर के अधिष्ठातादेव 'वोहिगस्वामी' है।

इस गर्भगृह में विष्णु की प्रतिमा प्रतिष्ठित है। जिसके चारों ओर चारों दिशाओं में क्रमशः गणेश, शक्ति, सूर्य तथा शिव के गौण मंदिर स्थापित हैं। इन मूर्तियों की सौर पूजा में वैष्णव पूजा समावेश के स्पष्ट चिंह दिखाई पड़ते हैं। गर्भगृह के पृष्ठभाग की प्रमुख ताख में सूर्य एवं विष्णु का संयुक्त विग्रह उत्कीर्ण है, जो विष्णु पूजा में सौर पूजा के समावेश को दर्शाता है।

सम्बंधित लिंक

साँचा:उदयपुर के दर्शनीय स्थल