ना सखी श्याम हमारे कहे को -शिवदीन राम जोशी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Kailash Pareek (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:25, 1 जुलाई 2012 का अवतरण ('{{पुनरीक्षण}}<!-- कृपया इस साँचे को हटाएँ नहीं (डिलीट न क...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

आपको नया पन्ना बनाने के लिए यह आधार दिया गया है

शीर्षक उदाहरण 1

ना सखी श्याम हमारे कहे को / शिवदीन राम जोशी

शीर्षक उदाहरण 3

शीर्षक उदाहरण 4

थाकी गई यसुधा समुझा, हम बरज थकी, सब राम ही जाने | ओलमू लावत नन्द को नंदन, छेर करे री रह्यो नहीं छाने | गुवालनी ढीठ वे गारी बकैं, और सास हमारी लगी समुझाने | श्यामा भी हार गई शिवदीन, यो श्याम हमारो तो, कहनू न माने ||

दिल देख मेरो धरके छतियां, सखी लागी गयो अब जी घबराने | श्याम न आयो या शाम बही, अब हेरुं कहाँ मिलिहैं न ठिकाने | शिवदीन यकिन दिलावत मोहि, नये करी हैं नित्त और बहाने | श्यामा थकी समुझा समुझा,सखी श्याम की श्यामा,यो श्याम न माने ||

मांगत हैं दधि दान वे रोकि के, राह हमारी व बांह गहे को | झगरो करते न बने हमसों, नितकी नितको दुःख दर्द सहे को | शिवदीन यकिन करो न करो, रंग कारो है कारो ही श्याम बहे को | राधिका बोलि उठी झुंझला,अब ना सखी श्याम हमारे कहे को ||



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख