जवाहर सुरंग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
जवाहर सुरंग (Jawahar Tunnel)

जवाहर सुरंग (Jawahar Tunnel) भारत के जम्मू कश्मीर राज्य के बनिहाल दरें में स्थित है। जम्मू और श्रीनगर शहरों के बीच 300 किलोमीटर लम्बा राजमार्ग है जिसमें यह सुरंग बनी है। रामबाण से मात्र 18 कि.मी. आगे आने पर हम पहुंच जाते हैं, जवाहर सुरंग पर। 3.75 कि.मी. लंबी यही सुरंग कश्मीर से जम्मू को जोड़ने का काम करती है। इसीलिए इसके दोनों तरफ सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। असल में ये दो सुरंगें हैं एक पूर्व की ओर और एक पश्चिम की ओर। इस सुरंग को पार करते ही आपको अनंतनाग तक दोनों तरफ धान और मक्का से सजे खेतों वाला सीधा और समतल रास्ता दिखलाई देगा। सर्दियों के मौसम में इस इलाक़े में भारी हिमपात होता है और बर्फ़ की चट्टानें भी सरकती हैं जिससे यातायात बंद हो जाता था। लेकिन जब से ये सुरंग बनी है यातायात बहुत आसान हो गया है। इसका निर्माण 1950 के दशक में किया गया था। जो एशिया की सबसे लम्बी सुरंग है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख