हज़ारीबाग़

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आशा चौधरी (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:34, 2 जून 2010 का अवतरण ('हज़ारीबाग़ पूर्वोत्तर भारत के दक्षिण-मध्य झारखंड ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

हज़ारीबाग़ पूर्वोत्तर भारत के दक्षिण-मध्य झारखंड राज्य में स्थित है। यह नगर एक प्रमुख सड़क जंक्शन और कृषि व्यापार केंद्र है। यहां दामोदर घाटी परियोजना के कार्यालय, एक अस्पताल और कई महाविद्यालय स्थित हैं। इ नमें राज्य के सबसे पुराने कॉलिजों में से एक सेंट कोलंबस कॉलज तथा के.बी. विमेन्स कॉलेज शामिल हैं, जो विनोबा भावे विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। यह एक सुंदर नगर है और इसके निकट ही राष्ट्रीय उद्यान स्थित है। य हां से राज्य के सबसे गर्म झरने, सूरजकुंड , तक जाया जा सकता है। 1869 में हज़ारीबाग़ में नगरपालिका का गठन हुआ। 2001 की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या, नगर की 1,27,243 और ज़िले की कुल जनसंख्या 22,77,108 है।