सायरा बानो

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:08, 3 नवम्बर 2012 का अवतरण (''''सायरा बानो''' (अंग्रेज़ी: ''Saira Banu'', जन्म: 23 अगस्त, 1944) हिन्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

सायरा बानो (अंग्रेज़ी: Saira Banu, जन्म: 23 अगस्त, 1944) हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो बेशक बॉक्स-ऑफिस के लिहाज से औसत हों पर जब बात दर्शकों के बीच पैठ जमाने की हो तो वह सबसे आगे होते हैं, ऐसी ही एक अदाकारा हैं सायरा बानो। अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक सायरा बानो को लोग उनकी अदाकारी कम और उनकी खूबसूरती के लिए ज्यादा पहचानते हैं।

जीवन परिचय

सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त, 1944 को हुआ था। उनकी मां अभिनेत्री नसीम बानो भी अपने समय की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उनका अधिकतर बचपन लंदन में बीता जहां से पढ़ाई खत्म करके वह भारत लौटीं। स्कूल से ही उन्हें अभिनय से लगाव था और स्कूल में भी उन्हें अभिनय के लिए कई पदक मिले थे।

कॅरियर की शुरुआत

17 साल की उम्र में ही सायरा बानो ने बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरुआत की। 1961 में वह शम्मी कपूर के साथ फिल्म ‘जंगली’ में पहली बार पर्दे पर नजर आईं। फिल्म बहुत हिट रही और इसने सायरा बानो को भी बॉलीवुड में अच्छी शुरुआत दिलाई। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। इसके बाद सायरा बानो ने कई हिट फिल्मों में काम किया। 60 और 70 के दशक में सायरा बानो एक सफल अभिनेत्री की तरह बॉलीवुड में जगह बना चुकी थीं। लेकिन साल 1968 की फिल्म ‘पड़ोसन’ ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया। इस एक फिल्म ने उनके कॅरियर के लिए टर्निग-प्वॉइंट का काम किया। इसके बाद उन्होंने ‘गोपी’, ‘सगीना’, ‘बैराग’ जैसी हिट फिल्मों में अपने पति दिलीप कुमार के साथ काम किया। ‘शागिर्द’, ‘दीवाना’, ‘चैताली’ (Chaitali) जैसी फिल्मों में सायरा बानो का अभिनय बहुत अच्छा रहा.

विवाह

बॉलीवुड में जब भी प्रेम कहानियों और रोमांटिक जोड़ियों की बात आती है तो सायरा बानो और दिलीप कुमार का जिक्र जरूर होता है। दोनों की मुलाकात, प्यार और फिर शादी की कहानी बिल्कुल फिल्मी हैं। सायरा बानो ने 1966 में 22 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी की थी और उस समय दिलीप कुमार खुद 44 साल के थे। उम्र का यह फासला कभी भी इन दोनो के प्यार के मध्य नहीं आया।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख