भानु अथैया

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:54, 16 फ़रवरी 2013 का अवतरण (''''भानुमति अन्नासाहेब राजोपाध्येय''' (जन्म- 28 अप्रैल, [[...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

भानुमति अन्नासाहेब राजोपाध्येय (जन्म- 28 अप्रैल, 1929, कोल्हापुर, महाराष्ट्र) भारतीय सिनेमा में मशहूर ड्रेस डिज़ाइनर के रूप में जानी जाती हैं। वह ऐसी पहली भारतीय महिला हैं, जिन्हें 'ऑस्कर अवार्ड' से नवाजा गया है। भानु अथैया साढ़े पाँच दशक से हिन्दी सिनेमा में सक्रिय हैं और इस दौरान उन्होंने ड्रेस डिज़ाइनिंग को नित नये आयाम दिये हैं। उन्हें प्रसिद्ध फ़िल्म निर्मात-निर्देशक रिचर्ड एटनबरो की फ़िल्म "गाँधी" के लिए सर्वेश्रेष्ठ ड्रेस डिज़ाइनर का 'ऑस्कर' मिला था। भानु अथैया 100 से भी अधिक फ़िल्मों के लिए डिज़ाइनिंग कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। फ़िल्म जगत में अपने खट्टे-मीठे अनुभवों के साथ कॉस्ट्यूम डिज़ाइनिंग और फ़ैशन में आए बदलावों को उन्होंने हाल ही में प्रकाशित पुस्तक "भानु राजोपाध्ये अथैया-द आर्ट ऑफ़ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन" में समेटने की कोशिश की है।

जन्म तथा शिक्षा

भानु अथैया का जन्म 28 अप्रैल, 1929 को महाराष्ट्र राज्य के कोल्हापुर में हुआ था। इनका पूरा नाम 'भानुमति अन्नासाहेब राजोपाध्येय' रखा गया था। इनके पिता का नाम अन्नासाहेब और माता शांताबाई राजोपाध्येय थीं। अपने माता-पिता की सात संतानों में भानु अथैया तीसरे स्थान पर थीं। भाने अथैया ने 'जे. जे. स्कूल ऑफ़ आर्ट', बंबई से अपनी स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। यहाँ उन्होंने गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया था। इसके बाद वे 'प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप' की सदस्य के लिये भी नामित हुईं।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख