धोला महल उदयपुर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
- उदयपुर राजस्थान का एक ख़ूबसूरत शहर है और उदयपुर पर्यटन का सबसे आकर्षक स्थल माना जाता है।
- उदयपुर के प्राचीन महलों में संगमरमर का बना हुआ धोला महल देखने लायक है।
- इस महल के सामने ही एक नहर का हौज बना हुआ है।
- जिसके चारों तरफ भूलभुलैया के रुप में बनी हुई नालियाँ, पुष्पों की क्यारियाँ तथा ताड़ के ऊँचे- ऊँचे वृक्ष लगे हुए हैं। जिन से हरियाली की अच्छी छटा बनी रहती है।
- इन महलों के जल के मध्य में बना हुआ होने के कारण यहाँ उष्ण काल में बड़ी ठंढक रहती है।
- महल की दूसरी मंजिल से सरोवर, राजमहल एवं नगर का दृश्य बड़ा रमणीय लगता है।