शौक़त महल भोपाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
फ़ौज़िया ख़ान (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:20, 26 जून 2010 का अवतरण ('*शौकत महल मध्य प्रदेश के भोपाल शहर के इकबाल मैदान ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
  • शौकत महल मध्य प्रदेश के भोपाल शहर के इकबाल मैदान के बीचोंबीच चौक एरिया के प्रवेश द्वार पर स्थित है।
  • शौकत महल का निर्माण सन् 1830 ई. में भोपाल राज्य की प्रथम महिला शासिका नवाब कुदसिया बेगम ने कराया था।
  • शौकत महल इस्‍लामिक और यूरोपियन शैली का मिश्रित रूप है।
  • शौकत महल पश्चिमी वास्तु और इस्लामी वास्तु का नायाब संगम है।
  • शौकत महल समन्वयवादी स्थापत्य का उत्कृष्ट उदाहरण है।
  • शौकत महल का आकल्पन एक फ्रेंच वास्तुविद ने किया था।
  • शौकत महल लोगों की पुरातात्विक जिज्ञासा को जीवंत कर देता है।
  • शौकत महल में नवाब जहांगीर मोहम्मद खान और उनकी बेगम नवाब सिकन्दर जहां अपने शुरूआती दौर में रहे थे।
  • उनके बाद शासिका बनने के पहले शाहजहां बेगम अपने शौहर नवाब उमराव दूल्हा के साथ रहती थीं।
  • शौकत महल के सामने एक विशाल गुलाब उद्यान था।