शान्ति स्वरूप भटनागर पुरस्कार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

शान्ति स्वरूप भटनागर पुरस्कार का प्रारम्भ सुप्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक डा. शांति स्वरूप भटनागर की स्मृति में 1957 ई. से किया गया है। यह पुरस्कार भारतीय औद्योगिक तथा वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद द्वारा दिया जाता है। यह पुरस्कार वार्षिक है। यह पुरस्कार भारतीय औद्योगिक तथा वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद द्वारा उल्लेखनीय एवं असाधारण अनुसंधान, जीववैज्ञानिक, रासायनिक,पर्यावरणीय, सागर एवं ग्रह के गहन अध्ययन, अभियांत्रिक, गणित, चिकित्सा एवं भौतिक विज्ञान के क्षेत्रों में दिया जाता हैं। इस पुरस्कार का मूल उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं असाधारण प्रतिभा के धनियों को सामने लाना है। 

स्थापना

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार की स्थापना वैज्ञानिक, संस्थापक निदेशक और सीएसआईआर के प्रमुख वास्तुकार स्वर्गीय डॉ. (सर) शांति स्वरूप भटनागर के सम्मान में वर्ष 1957 में किया गया था। 450 से अधिक वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकीविदों को अब तक उनके अनुसंधान एवं विकास योगदान के लिए विज्ञान के विभिन्न विषयों में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, नकद पुरस्कार, एक पट्टिका और सेवानिवृत्ति तक एक मानदेय दिया जाता है।[1]

महत्त्व

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार भारत में किए गए उनके अनुसंधान और विकास कार्यों के लिए युवा वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पहचान है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख