राष्ट्रीय राजमार्ग 2

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
कात्या सिंह (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:43, 10 नवम्बर 2013 का अवतरण (''''राष्ट्रीय राजमार्ग 2''' (अंग्रेज़ी: ''National Highway 2'' अथवा NH2) ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

राष्ट्रीय राजमार्ग 2 (अंग्रेज़ी: National Highway 2 अथवा NH2) की कुल लम्बाई 1,465 कि.मी. है। राष्ट्रीय राजमार्ग 2 देश की राजधानी दिल्ली से लेकर बंगाल राज्य की राजधानी कोलकाता तक है। दिल्ली से कोलकाता पहुँचने तक यह हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड राज्यों से होकर गुजरता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के अन्तर्गत फरीदाबाद, मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर, फतेहपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, सासाराम , औरंगाबाद, धनबाद आदि आने वाले मुख्य नगर हैं। प्राचीन ग्राण्ड ट्रंक रोड, जो कि अब राष्ट्रीय राजमार्ग 1 और राष्ट्रीय राजमार्ग 2 में विभाजित हो चुका है।

1465 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग दिल्ली को कोलकत्ता से जोड़ता है। इसका रास्ता दिल्ली, मथुरा, आगरा, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, मोहनिया, बरही, पलसित, बैद्यबटी, बारा होकर कोलकाता तक है। इस राजमार्ग पर पर्यटन के लिए कई प्रसिद्ध स्थान हैं। इस राजमार्ग पर स्थित आगरा में प्रसिद्ध ताजमहल है जो दिल्ली से मात्र 203 कि.मी. दूर है। यहां अपने साधन से मात्र तीन घंटे में पहुंचा जा सकता हैं। इसी राजमार्ग पर दिल्ली से कुल 160 कि.मी. दूरी पर धार्मिक नगरी वृंदावन और मथुरा स्थित है जो कृष्ण की जन्म भूमि है। मथुरा में इसी राजमार्ग के आसपास नंदगांव और बरसाना भी हैं, यहाँ की होली बहुत प्रसिद्ध है। आगरा में ताजमहल, आगरा फोर्ट देखने के बाद राजमार्ग (हाईवे) 11 से फतेहपुर सीकरी भी पास ही है। राजमार्ग -11 पर ही भरतपुर स्थित केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान है जहाँ पर प्रवासी पक्षियों को देखने का आनंद उठाया जा सकता हैं।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख